डीएम राकेश कुमार ने अपने नए आदेश में इन सभी विद्यालयों पर लगाई गई निषेधाज्ञा को 18 जनवरी तक बढ़ा दिया है.अब सभी स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे.
जमुई: बिहार का जमुई जिला भीषण शीतलहरी से जूझ रहा है. न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर चला गया है. पूरे दिन धूप नहीं निकल रही है और लगातार शीतलहरी का प्रकोप जारी है. इसको देखते हुए जिले के सभी विद्यालयों को जिलाधिकारी ने बंद करने के निर्देश दिए हैं. हालांकि पूर्व में भी सभी विद्यालयों को बंद करने का निर्देश दिया गया था, पर अब उसे बढ़ाकर नई तारीख की घोषणा की गई है. अब इस नई तारीख तक जिले के सभी विद्यालय बंद रहेंगे.
दरअसल, भीषण ठंड को देखते हुए डीएम राकेश कुमार ने जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश जारी दिया किया है. इसके तहत जिलेभर के सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी स्कूल, प्री-प्राइमरी स्कूल एवं प्ले स्कूलों को बंद किया जाएगा. इसके अलावा सभी आंगनबाड़ी केंद्र को भी बंद रखने का निर्देश दिया गया है. जिलाधिकारी ने अगले 18 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं
पूर्व में विद्यालयों पर लगाई गई थी धारा-144
गौरतलब है कि इससे पहले अनुमंडल दंडाधिकारी ने 16 जनवरी तक जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी एवं परी स्कूलों पर धारा-144 लगाते हुए सभी विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया था. जिलाधिकारी राकेश कुमार ने अपने नए आदेश में इन सभी विद्यालयों पर लगाई गई निषेधाज्ञा को 18 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है. अब सभी स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे.
जिलाधिकारी ने अपने आदेश में यह कहा है कि भीषण शीतलहरी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि सुबह और शाम के वक्त अत्यधिक ठंड हो रही है और इसका प्रतिकूल प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य पर नहीं पड़े, इसीलिए इन सभी विद्यालयों को 18 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है.
इन कक्षाओं को रखा गया है जारी
एक तरफ जहां जिले के सभी विद्यालयों को बंद करने का निर्देश दिया गया है, वहीं कुछ कक्षाओं को खुला रखने का भी निर्देश दिया गया है. इसके तहत कक्षा 9 से ऊपर की सभी विद्यालयों को खुला रखा जाएगा एवं तमाम एहतियात बरतते हुए उन विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाया जाएगा.
इसके अलावा बोर्ड परीक्षा को लेकर जिन विशेष कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है उसे भी पूर्व की भांति हीं चलाया जाएगा तथा उसे दोपहर बाद 2:00 बजे से 3:00 बजे तक चलाने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है एवं विद्यालय केवल बच्चों के लिए बंद लिए बंद रखा गया है.

.jpg)
0 टिप्पणियाँ