Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Bihar School News: जमुई में ठंड लगने से छात्र की मौत, बरौनी स्कूल की 2 छात्राएं शीतलहर की चपेट में आने से बेहोश

 बिहार में ठंड के असर और शीतलहर के प्रकोप के कारण सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है, इसके बावजूद ठंड के मौसम में सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जमुई में ठंड लगने से एक स्कूली छात्र की मौत हो गई, जबकि बरौनी में दो छात्राएं स्कूल में ही बेहोश हो गई।

Curated By ravi sinha

जमुईः बिहार में जमुई जिले के प्राइमरी स्कूल भरतपुर में पढ़ने वाले एक छात्र की ठंड लगने से मौत हो गई। शीतलहर के कारण बच्चे की मौत होने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इधर, बरौनी के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राओं की ठंड लगने से तबीयत बिगड़ गई। स्कूल में बच्चियों की तबीयत बिगड़ने को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें स्कूल में अन्य छात्राओं को हटाकर बीमार छात्राओं को हटाकर बेंच कर सुला कर उसे होश में लाने की कोशिश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ