Header Ads Widget

Responsive Advertisement

2023 कैसा रहा ?



हेल्लो दोस्तों नमस्कार
आज के पोस्ट में आपलोग को बताऊंगा की 2023 साल मेरे लिए कैसा रहा ?
साल 2023 जनवरी महीना से अप्रैल पिता जी का तबीयत खराब होने की वजह से कभी घर कभी पटना विजय प्रकाश सर के हॉपिटल के चक्कर लगाते लगाते बीत गया । पिता जी को बड़ी आत में कोलाइट्स नामक बीमारी हो गया था , जिसके कारण पापा का हालत बहुत नाजुक हो गया था । हमलोग ठीक होने का उम्मीद खो ही दिए थे , पर हमारे गांव के मौलेश्वर काका के कहने पर पटना ले गए तब जा कर उनके हालत में धीरे धीरे सुधार होने लगा और ओ ठीक हो गए पर दवा अभी भी चल रहा है जो की चलता ही रहेगा । भगवान से प्राथना है की पापा स्वस्थ रहे ।

फिर समय आया जून का महीना जिसमे खेती में धान का बिचड़ा गिराने का समय होता है । पर बोरिंग चल नही पा रहा था कृषि फीडर में लाइट भी नही मिल पा रहा था , और लाइट जब मिलता था तो फ्यूज हो उड़ जाता । बहुत परेशान था तब कोल्हाना गांव से बांस के खंभा की सहायता से तार खींचा तब जा कर लाइट का समस्या हल हुआ । और जब लाइट का समस्या हल हुआ तब बोरिंग का पानी बहुत कम दे रहा था , तो फिर मोटर को निकाल कर बनवाए तब जा कर बहुत मेहनत से 5 बीघा धान लगा पाए जिसमे की पानी की कमी के कारण 1बीघा धान जल गया । पर जो हुआ उस से संतुष्ट हूं । 
फिर सबसे लास्ट में सबसे बड़ा झटका माँ के चले जाने की वजह से लगा ।
सब मिला कर साल 2023 मेरे लिया बुरा ही रहा , हमेसा संघर्ष करते रहे पर जिंदगी इसी का नाम है आगे भी करना पड़ेगा पर उम्मीद है आने वाला साल मेरे लिए अच्छा हो ।
ये पोस्ट कैसा लगा ?
अगर अच्छा लगा तो शेयर जरूर करे ताकि मुझे शक्ति मिले और भी अच्छा अच्छा पोस्ट लिखने का ।
धन्यवाद
पुरुषोत्तम सिंह पुरु
8409022123

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ