Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कंप्‍यूटर पर यूज करें अपना फोन

फोन के वीडियो और गेम्‍स को बडी स्‍क्रीन पर देखने के लिये क्रोमकास्‍ट का यूज किया जाता है गूगल क्रोमकास्ट को टीवी के एचडीएमआई पोर्ट में लगाया जाता है और अपने स्मार्टफोन्स, कंप्यूटर और टैबलेट को आसानी से टीवी से जोडा जा सकता है, लेकिन अगर अापके पास क्रोमकास्ट नहीं है और आप अपने स्मार्टफोन को अपने कंप्‍यूटर पर देखना चाहते हैं और फोन के गेम्‍स और वीडियो अादि का बडी स्‍क्रीन पर आनन्‍द लेना चाहते हैं तो इसका बडा ही सरल तरीका है, अाईये जानते हैं -
कंप्‍यूटर पर अपने फोन का कास्‍ट करने के लिये आपको एक यूएसबी केबल और एक एंड्रॉयड अौर डेस्‍कटॉप एप्‍लीकेशन की अावश्‍यकता होगी, इससे बडी अासानी से अाप अपने फोन को वेब ब्राउज़र या डेस्कटॉप यूज कर पायेगें साथ ही साथ उसकी स्‍क्रीन को रिकार्ड भी कर पायेगें, इसके लिये -
सबसे पहले प्‍ले स्‍टोर से mobizen को डाउनलोड कर लीजिये।
साथ ही कंप्‍यूटर पर भी mobizen.com से डेस्‍कटॉप के लिये एप्‍लीकेशन डाउनलोड कर लीजिये। अगर आप कंप्‍यूटर के लिये एप्‍लीकेशन डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो कोई बात नहीं आप सीधे ब्राउजर में भी अपने स्‍मार्टफोन का यूज कर सकते हैं।
इसके बाद अपने फोन को यूएसबी केबल द्वारा कंप्‍यूटर से कनेक्‍ट कीजिये।
अब फाेन में mobizen एप्‍प को अोपन कीजिये और अपनी जीमेल आईडी से नया एकाउन्‍ट बनाईये।
अब उसी एकाउन्‍ट से mobizen.com पर लॉग इन कीजिये या अगर आपने डेस्‍कटॉप के लिये एप्‍लीकेशन डाउनलोड की है तो वहॉ लॉगइन कीजिये। यहॉ आपसे 2-Step Verifiction कराया जायेगा, इसे पूरा कीजिये और अपने फोन काे वेब ब्राउज़र या डेस्कटॉप यूज कीजिये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ